डेढ़ बीघे में लहलहा रही थी 50 लाख की अफीम, पुलिस ने कटवाई फसल

डेढ़ बीघे में लहलहा रही थी 50 लाख की अफीम, पुलिस ने कटवाई फसल

शिवपुरी, शिवम पांडेय। जिले में नशीले पदार्थों का व्यापार चरम पर है। सीहोर के बाद अब पिछोर क्षेत्र में अफीम (opium ) की बड़ी खेती पकड़ी गई है। कहा जा रहा है कि भिंड जिले के रहने वाले रिश्तेदार ने लालच देकर किसान से डेढ़ बीघा में अफीम की खेती करा दी। सूचना पर पिछोर थाना पुलिस मल्हावनी गांव पहुंची और 4 किमी दूर पैदल चलकर पहुंचे तो अफीम की फसल लहलहाती मिली। अफीम के पौधे कटवाकर दो ट्रॉलियों में भरकर पुलिस थाने लाया गया है।

पुलिस ने अफीम की फसल कटवाकर की जब्ती
मल्हावनी गांव में बृजभान सिंह पुत्र रतन सिंह ठाकुर द्वारा डेढ़ बीघा खेत में अफीम उगाकर रखी थी। फसल तैयार होने से पहले ही पुलिस को इस बात की भनक लग गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई अजय भार्गव ने बताया कि खेत महुअर नदी किनारे होने की वजह से 4 किमी पैदल चलकर जाना पड़ा। गांव वालों से संपर्क कर मजदूराें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की व्यवस्था की। अफीम के सारे पौधे कटवाकर दो ट्रॉलियों में भरकर रात 9 बजे तक पुलिस थाने लाकर जब्ती में रखवाया है।

करीब 50 लाख रुपये की अफीम, पटवारी से रिकॉर्ड मंगवाए
जब्त अफीम की खेती की कीमत फिलहाल 50 लाख (50 lakh) रूपये के आसपास आंकी जा रही है। फसल में अभी फूल आ रहे थे, पूर्ण डोंढी बनने के बाद इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.50 करोड़ तक पहुंच जाती। पुलिस ने पटवारी से संबंधित जमीन का रिकार्ड मंगवाया है, ताकि पता चल सके कि उक्त जमीन किसके नाम दर्ज है। साथ ही उस रिश्तेदार के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, जिसके कहने पर व्यक्ति ने अफीम की पैदावार ली है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews