मुरैना में जहरीली शराब से मौत के बाद शिवपुरी जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुरैना में जहरीली शराब से मौत के बाद शिवपुरी जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

शिवपूरी, शिवम् पांडेय| मुरैना जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शिवपूरी जिले भर में प्रशासन भी सजग नजर आ रहा है आज फिर पिछोर में ग्राम मायापुर कंजरों के डेरे पर दबिश दी गई| आबकारी विभाग ने कुल 400 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई और इसके अलावा लगभग 2500 किलो गुड़ लहान एवम सीमेंट की दो बड़ी टंकियों में 2000 किलो गुड़ लहान और मदिरा बनाने की दो भट्टियां और अन्य सामान मौके पर नष्ट किया गया । दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|

आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का एक प्रकरण एवं धारा 34(2),49क का एक प्रकरण कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया| जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम ने कुल 400 ली हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं इसके अलावा लगभग 2500 kg गुड़ लहान एवम सीमेंट की 02 बड़ी टंकियों में 2000किलो गुड़ लहान और मदिरा बनाने की 02भट्टियां और अन्य सामान मौके पर नष्ट किया गया । उक्त समान की कुल कीमत लगभग 03 लाख रु आंकी गयी।

कार्यवाही में तीर्थराज भारद्वाज, सुश्री सोनाली त्रिवेदी , नीरज त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा जिले भर में आबकारी द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews