शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते जिले से गुजरने वाली सिंध नदी इस समय उफान पर है। सिंध नदी पर बना पचावली पुल पूरी तरह से डूब गया है। इसके कारण शिवपुरी से अशोकनगर जिले की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस अनुविभाग के पचावली पुल पर 5 फीट पानी ऊपर से बह रहा है। पुलिस तैनात करके आवागमन बंद कर दिया गया है। आसपास के गांवों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने भी जिले भर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में सिंध आज पहली बार उफनी है।
बुधवार को जिले में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही| जिले के करैरा, नरवर, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, बदरवास सहित सिरसौद, खोड़, भौंती, बामौरकलां में दिन में तेज बारिश हुई। सिरसौद के सलैया गांव में नाला उफान पर आ जाने से रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।