कांग्रेस नेता केपी सिंह कक्काजू की हार के बाद इस शख्स ने कराया मुंडन, 15 साल पहले लिया था प्रण

Mundan on defeat of Congress leader

Got shaved after defeat of Congress leader : एक कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद एक बुजुर्ग ने अपना मुंडन करवाया और 15 साल पुराने प्रण को पूरा किया। ये मामला है शिवपुरी विधानसभा सीट का जहां कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार जैन ने 43 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इसके बाद 66 साल के गोविंद सिंह लोधी ने 15 साल बाद अपना मुंडन करवाया। दरअसल, सालों पहले उन्होने प्रण लिया था कि जिस दिन केपी सिंह चुनाव हारेंगे, उस दिन वो मुंडन कराएंगे।

ये है मामला

गोविंद सिंह लोधी पिछले 15 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होने बताया कि ये मामला साल 2008 का है। संपत्ति विवाद को लेकर एक फरियाद लेकर वो तत्कालीन पिछोर विधायक कक्काजू के पास पहुंचे थे। लेकिन विधायक महोदय ने उनका आवेदन फाड़ दिया और उन्हें थप्पड़ भी रसीद कर दिया। उसी समय गोविंद सिंह ने प्रण लिया था कि जिस दिन केपी सिंह चुनाव हारेंगे, वो मुंडन कराऊंगा। आखिरकार पंद्रह साल के लंबे इंतजार के बाद इस बार के नतीजों में उनकी इच्छा पूरी हुई। इसके बाद इस पिछोर के जराय गांव में रहरने वाले इस बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी दाढ़ी, मूंछें और सिर के बार मुंडवा दिए हैं।

भारी अंतर से हारे केपी सिंह

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में केपी सिंह को 69294 वोट मिले और बीजेपी प्रत्याशी ने 112324 वोट हासिल किए। इस तरह एक बड़े अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने इस दफा उन्हें पिछोर की बजाय शिवपुरी से मैदान में खड़ा किया था और बीजेपी से देवेंद्र जैन उन्हें टक्कर दे रहे थे। इस बार के चुनावों से पहले इस तरह के कई दिलचस्प संकल्प और शर्तें सामने आई थीं। किसी ने कमलनाथ के जीतने पर दस लाख की शर्त लगाई थी तो किसी ने कांग्रेस की जीत पर। वहीं दतिया जिले से कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने भी कहा था कि अगर बीजेपी को 55 सीटें मिल गई तो वो अपना मुंह काला करेंगे। नतीजों के बाद अपनी बात पूरी करने के लिए शुक्रवार को वो भोपाल पहुंचे थे, जहां दिग्विजय सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाकर उन्हें मुंह काला करने से रोक दिया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews