बदरवास पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियार सहित 2 आरोपी

बदरवास पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियार सहित 2 आरोपी

शिवपुरी बदरवास, मोनू प्रधान| पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर, जोन ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारो एवं अवैध कार्यो के खिलाफ मुहिम में आज बदरवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय को गुरूवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बदरवास ईश्वरी पुल के पास काले रंग के बैग में अवैध हथियार लिये खड़ा है जो उन्हें कहीं बेचने की फिराक में है । उक्त सूचना से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश चंदेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कंवर एवं कोलारस एस डी ओ पी अमरनाथ वर्मा को अवगत कराया।

इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में एवं कोलारस एस डी ओ पी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा सूचना अनुसार तस्दीक करने पर आरोपी शशि उर्फ लक्षमण पुत्र कन्नैया लाला राजपूत उम्र 45 साल निवासी स्टेशन रोड खाचरोद जिला उज्जैन से एक 32 बोर की पिस्टल व दो 12 बोर के कट्टे जब्त कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी शशि उर्फ लक्ष्मण ने पूछताछ पर बताया कि मुझे उक्त सामान मुन्ना फकीर निवासी आलोट जिला रतलाम न विक्री हेतु दिया था बाद मेमो. की तस्दीक हेतु टीम आलोट जिला रतलाम के लिए रवाना की गई । उक्त टीम द्वारा सैय्यद आमीन पुत्र एजाज हुसैन उम्र 43 साल निवासी फकीर मोहल्ला आलोट जिला रतलाम से एक 32 बोर की पिस्टल एवं तीन 12 बोर के देशी कट्टे जब्त कर दिनांक 18-9-2020 को विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण उपचुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार की बिक्री कर बड़े पैमाने पर हिंसा फैला सकते थे । जिसके चलते उक्त आरोपियों से हथियारो का दुरुपयोग किया जाये उसके पूर्व ही जब्त कर लिये गये । आरोपियों से 2 पिस्टल एवं 5 कट्टे समेत 7 आग्नेयशस्त्र बरामद किये गये । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास उमेश उपाध्याय साथ ही उपनिरीक्षक बीएम कुशवाहा , उपनिरीक्षक एस बी शर्मा ,उपनिरीक्षक विजय खत्री , प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह, जयनारायण,गिरधारी सिंह ,आरक्षक शैतान सिंह,निर्मल,युधिष्ठर, सीताराम,नेपाल सिंह ,राम सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews