
शिवपुरी, मोनू प्रधान| शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गुरूद्वारे के निकट एक बस हादसे में दर्जन भर से अधिक सवारी घायल हो गईं जिन्हें पहले कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह बस भिंड से शिवपुरी होते हुए अहमदावाद जा रही थी तभी कोलारस थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के निकट एक बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई,चीतपुकार की आवाज सुनकर पहले गुरुद्वारे के लोग मौके पर पहुँचे और सवारियों को बाहर निकाला तब तक कोलारस थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई जिसने तुरन्त घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भेजा।3 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है| बस में 30 से अधिक सवारी थीं।घायलों में बाइक चालक भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

