हैवानियत : मेहनताना मांगने की सजा, कंप्रेशर से गुप्तांग में भर दी हवा, मजदूर की मौत

छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

शिवपुरी, मोनू प्रधान| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में एक मजदूर को अपना मेहनताना माँगना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी| क्रेशर संचालक ने मजदूर के गुप्तांग में कंप्रेशर से हवा भर दी। करीब डेढ़ महीने इलाज के बाद मजदूर ने शुक्रवार को जिला अस्पताल (Shivpuri District Hospital) में दम तोड़ दिया| मजदूर के साथ हुई इस हैवानियत पर पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है|

जानकारी के मुताबिक, मामला पोहरी तहसील के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ गांव का है। जहां गाजीगढ़ धौरिया निवासी परमानंद धाकड़ (40) पुत्र हरिराम धाकड़ गांव के पास ही तोमर बिल्डर्स के गिट्‌टी क्रेशर पर काम करता था। उसके भाई का आरोप है कि परमानंद द्वारा मेहनताना मांगने पर क्रेशर इंचार्ज राजेश राय से विवाद हो गया। ।

विवाद इतना बढ़ गया कि क्रेशर इंचार्ज राजेश ने देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कंप्रेशर मशीन की लेजम उसके गुप्तांग में लगा दी। इसके प्रेशर से उसके अंदरुनी अंग फट गए। हालत बिगड़ने पर उसका इलाज ग्वालियर से लेकर जयपुर तक चला, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और अंतत: शुक्रवार की सुबह शिवपुरी जिला अस्पताल में परमानंद की मौत हो गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी, इस बीच युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि परिजन थाने आते हैं तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews