जिला अध्यक्ष बोले- टिकट की उम्मीद नहीं, इसलिए मेहनत नहीं करते कांग्रेसी

जिला अध्यक्ष बोले- टिकट की उम्मीद नहीं, इसलिए मेहनत नहीं करते कांग्रेसी

शिवपुरी डेस्क रिपोर्ट। शिवपुरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का एक बयान सामने आया है जिसमें वे साफ कहते नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस में टिकट की गारंटी नहीं, इसीलिए वे मेहनत नहीं करते। उन्होंने यह स्वीकार किया कि शिवपुरी में यशोधरा राजे के आगे कांग्रेस पार्टी पर कोई विकल्प ही नहीं है।

एक तरफ जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ लगातार अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को वापस लाने की कवायद में जुटे हैं और दिन रात मेहनत कर समीकरण बनाकर कांग्रेस की मजबूती की प्लानिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के जिला अध्यक्ष मायूस नजर आ रहे हैं। शिवपुरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का एक बयान सामने आया है जिसमें वे पत्रकारों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वे साफ तौर पर कह रहे हैं कि “कांग्रेस में अलग-अलग विधानसभा सीटों में यह गारंटी नहीं रहती कि किसे टिकट मिलेगा इसलिए कांग्रेसी मेहनत नहीं करते। हर सीट पर 12-12 दावेदार रहते हैं और जरूरी नहीं कि किसी एक को टिकट मिलने की गारंटी हो, इसीलिए लोग मेहनत नहीं करते।ज्यादातर लोग यही कहते हैं कि मेहनत अगर हम करेंगे और टिकट किसी और को मिले तो मेहनत निष्फल जाएगी।”

[dgv_vimeo_video id=”769062059″]

Must Read- एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM Modi ने रोका अपना काफिला, वायरल वीडियो की हो रही तारीफ

शर्मा ने कहा कि “पिछोर में कांग्रेस के विधायक के पी सिंह पिछले 6 बार से विधायक हैं। वहां कोई विकल्प नहीं इसीलिए उनके लोगों को पता है कि केपी चुनाव जीत जाएंगे और वे मेहनत कर लेते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि करैरा के वर्तमान विधायक को टिकट मिल जाए।वहां भी कई लोग कतार में हैं। पोहरी की भी यही स्थिति है और शिवपुरी में तो यशोधरा राजे के सामने कोई विकल्प ही नहीं है कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति चुनाव जीत पाए।”

विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और साल भर बाद विधानसभा चुनावों का संग्राम होना है। ऐसे में यदि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इस तरह के निराशाजनक और उत्साह से परे बयान देंगे तो फिर कांग्रेस किस तरह मैदान में विजय प्राप्त करेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews