शिवपुरी में वन विभाग ने पकड़ा शराबी बंदर, लगातार लोगों पर कर रहा था हमला

शिवपुरी में वन विभाग ने पकड़ा शराबी बंदर, लगातार लोगों पर कर रहा था हमला

Shivpuri News: मध्य प्रदेश (MP) के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर वन विभाग की टीम ने एक शराबी बंदर को पकड़ा है जो पिछले कई दिनों से नागरिकों पर हमला कर रहा था।

यह पूरा मामला शिवपुरी की करैरा तहसील का है, जहां पर एक मनचले बंदर का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया था। बंदर पिछले 15 दिनों से नागरिकों को परेशान कर रहा था। राह चलते लोगों और गाड़ियों पर इसे हमला करते हुए देखा जा रहा था। आतंक मचा रहे इस बंदर को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने काबू में लिया। कई घंटों तक इस बंदर ने टीम को परेशान किया, जिसके बाद ये पकड़ में आया। इस बंदर को नेशनल पार्क की सीमा में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

शराब पीकर बटोरी थी सुर्खियां

इस मनचले बंदर का 17 नवंबर को एक वीडियो सामने आया था। जहां यह रोड किनारे बैठकर शराब पी रहे दो युवकों के पास पहुंचा और उन्हें डरा कर भगा दिया। इसके बाद गिलास में भरी शराब खुद पी ली और पास में रखा नमकीन भी खा लिया। लोगों ने शराब पीते हुए इस बंदर का वीडियो बना लिया था।

ग्रामीण थे परेशान

जानकारी के मुताबिक लगभग 15 दिनों से इस बंदर ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। कभी यह बाइक सवारों पर तो कभी राह चलते लोगों पर हमला कर देता था। अब तक इसने काटकर लगभग 40 लोगों को घायल कर दिया है। ग्रामीणों का मानना है कि इसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। हालांकि, अब बंदर के पकड़ में आ जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews