हाथ जोड़कर कराई दुकाने बंद, सूनी रही अनाज मंडी, किसानों ने हाईवे पर किया चक्का जाम

हाथ जोड़कर कराई दुकाने बंद, सूनी रही अनाज मंडी, किसानों ने हाईवे पर किया चक्का जाम

शिवपुरी, मोनू प्रधान।  किसान आंदोलन (Former Protest) समर्थन में आयोजित भारत बंद (Bharat Bandh)के समर्थन में  उतरे शिवपुरी के किसानों ने बंद में भी सक्रिय भूमिका निभाई। सुबह-सुबह सड़क पर किसान उतर आए और नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर व्यापारियों को बंद करने का अनुरोध किया, जिन लोगो ने दुकाने बंद नहीं की उन दुकानदारों से  हाथ जोड़कर बंद करने का अनुरोध किया।।

रैली के रूप में निकले किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारों  के साथ सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए।  किसानों ने सामूहिक रूप से कहा कि केंद्र सरकार ने जो कानून बनाया है वह किसानों के लिए कतई ठीक नहीं है। हम इसका विरोध करते है और यदि मोदी सरकार ने जब तक  इस काले कानून को वापस नहीं लिया तब तक  हमारे विरोध का सामना सरकार को करना पड़ेगा।  विरोध में नगर की ज्यादातर दुकानें बन्द रही और व्यापारियों ने विरोध में अनाज मंडी में भी खरीदी नही करते हुए किसानों का समर्थन किया।  उधर किसानों ने विरोध  जताते हुए पडोरा नेशनल हाइवे पर अपने वाहन खड़े कर एक तरफ का हाइवे जाम कर दिया जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए  और किसानों को समझा कर जाम खुलवाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews