कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी।परवेज खान।

शिवपुरी कोतवाली अंतर्गत आज रविवार को पोहरी रोड पर एक व्यक्ति की “माजा” कोल्ड ड्रिंक पीने से मौत हो गई है। जबकि उसकी बालिका गंभीर रूप से बीमार है जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शहर के पोहरी रोड पर निवासरत मनोज सोनी ने किसी दुकान स्टोर से कोल्ड ड्रिंक (माजा) ली थी आज रविवार को जब उसने व बालिका ने यह कोल्ड ड्रिंक पी तो मनोज सोनी व सलोनी सोनी की तबीयत बिगड़ गई साथ ही खून की उल्टी भी हुई।अचानक दोनों को पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया यहां मनोज को निजी अस्पताल से शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया यहां पर उसकी मौत हो गई वहीं बालिका सलोनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद जिला चिकित्सालय में पुलिस और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक मनोज सोनी के पिता राधे श्याम सोनी एवं भाई ने बताया है कि उनके पुत्र मनोज सोनी ने शनिवार की रात को एक दुकान से (कोल्ड ड्रिंक) ली थी जिसे आज सुबह पिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी हुई बाद में उसकी मौत हो गई

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews