शिवपुरी कलेक्टर पर 25 हजार का जुर्माना, यह है मामला

शिवपुरी कलेक्टर पर 25 हजार का जुर्माना, यह है मामला

शिवपुरी। हाईकोर्ट ने शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। विवादित जमीन को कब्जे में लेने की रिपोर्ट पेश करने की देरी को लेकर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने 6 सितंबर 2019 को कलेक्टर शिवपुरी को करैरा स्थित जमीन के मामले में सुनवाई करते हुए  विवादित जमीन को कब्जे में लेने का आदेश दिया था। साथ ही एक माह में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार के समक्ष रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। जब कलेक्टर ने रिपोर्ट पेश नहीं की तो प्रिंसिपल रजिस्ट्रार की ओर से पत्र भी जारी किया गया।

इस मामले की सुनवाई करते हुए 6 जनवरी 2020 को
हाइकोर्ट ने कलेक्टर शिवपुरी को 13 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया। हालांकि, कलेक्टर 13 जनवरी को नहीं आ सकीं। इस पर कोर्ट ने सुनवाई 14 जनवरी को नियत की। जिसमें एसडीएम करैरा अरविंद कुमार वाजपेयी ने बताया कि शिवपुरी में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण शिवपुरी कलेक्टर आने में असमर्थ हैं। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि जमीन का कब्जा पूर्व में ही लिया जा चुका है और नामांतरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कोर्ट ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए कलेक्टर की व्यक्तिगत हाजिरी माफ की। जवाब से असंतुष्ट होकर कलेक्टर को 25 हजार रुपए का जुर्माना मप्र विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करने का आदेश दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews