करैरा में भीषण आग, 20 दुकानें जली, लगभग 2 करोड़ का नुकसान

fire-in-Kerera-20-shops-burnt--loss-of-around-20-million

शिवपुरी-मोनू प्रधान| करैरा कस्बे की कच्ची गली में स्थित गुर्जर मार्केट में रात्रि करीब 2 बजे अचानक आग लग गयी जिससे मार्केट में बनी दुकानों में से करीब 20 दुकाने जलकर खाक हो गई, बताया जा रहा है कि उक्त मार्केट में रेडीमेड कपड़े, किराना, मनिहारी सहित कपड़े की दुकाने थी। जिसमे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मार्मिक खबर यह है कि इसमें कई दुकानदारों ने लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। जिसके चलते कई परिवार सड़क पर आ गए है।

आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी होगी। आपको बता दे कि गुर्जर मार्केट बैंक ऑफ इंडिया के पास कच्ची गली में स्थित है। यह तो गनीमत रही कि आग ज्यादा नही फैली वार्ना आग की भीषणता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आसपास की दुकाने भी इसकी चपेट में आ सकती थी और न जाने कितने परिवार अपना जीवन यापन का सहारा खो देते।आपको बता दे कि आग लगने की सूचना देने के बाद भी नगरीय प्रशासन की लापरवाही उस समय उजागर हुई जब फायर ब्रिगेड 4-5 घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसका रोष स्थानीय जनों में स्पष्ट देखने को मिला।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews