जब 450 का सिलेंडर लेने पहुंची लाडली बहनों से बोले एजेंसी वेंडर “चुनाव के दौरान ऐसी घोषणा होती रहती है LPG गैस तो ₹1185 में ही मिलेगी”

जब 450 का सिलेंडर लेने पहुंची लाडली बहनों से बोले एजेंसी वेंडर “चुनाव के दौरान ऐसी घोषणा होती रहती है LPG गैस तो ₹1185 में ही मिलेगी”

Shivpuri News: सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने लाड़ली बहनों के लिए इस महीने रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपये में उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। लेकिन जब सोमवार की सुबह शिवपुरी जिले के पिछोर में महिलायें सस्ते गैस सिलेंडर के सुविधा का लाभ उठाने पहुंची तो गैस एजेंसी संचालक ने सिलेंडर देने से मना कर दिया।

एजेंसी वेंडर ने लाड़ली बहनों से क्या कहा?

महिलाओं से एजेंसी वेंडर बोला कि,” ऐसा अभी तक कोई आदेश हमारे पास नहीं आया है।” यह बात सुनते ही लाड़ली बहनों ने हल्ला बोला। और पिछोर में शिवपुरी हाईवे पर हाथों में खाली सिलेंडर पकड़ खड़ी हो गई। उन्होनें सीएम शिवराज पर अपनी बहनों से झूठा वादा करने का आरोप लगाया है।

सीएम शिवराज ने कल किया था ऐलान

बता दें कि रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सस्ते में रसोई गैस सिलेंडर मिलने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होनें कहा था कि, ” रक्षाबंधन पर्व के लिए लाड़ली बहनों को इस महीने में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा।” प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। लाड़ली बहनों द्वारा शासन पर लगाया गया आरोप बड़ा राजनीति मुद्दा बन सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”858663454″]

शिवपुरी से शिवम पांडे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews