मरीज की गंभीर हालत को अनदेखा कर भाड़ा वसूलने पर अड़ा एंबुलेंस चालक, बीच रास्ते में रोक दी गाड़ी

मरीज की गंभीर हालत को अनदेखा कर भाड़ा वसूलने पर अड़ा एंबुलेंस चालक, बीच रास्ते में रोक दी गाड़ी

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के शिवपुरी (Shivpuri) से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक घायल को शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। घायल को ले जाने वाले एंबुलेंस चालक ने मरीज की गंभीर हालत को अनदेखा करते हुए अपना भाड़ा मांगना जरूरी समझा। हद तो तब हो गई जब उसने बीच सड़क पर एंबुलेंस को खड़ा कर दिया।

यह पूरा मामला शिवपुरी के डविया गांव के कल्लू आदिवासी नामक व्यक्ति के साथ हुआ है। वह बाइक से शाजापुर जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद उसे करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Must Read- खाना लेकर देरी से पहुंचा डिलीवरी बॉय, कस्टमर ने उतारी आरती, देखें Video

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिवार वाले करैरा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे। यहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल भेजा दिया। अव्यवस्था तब सामने आई जब घायल को भिजवाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने निजी एंबुलेंस को बुलवाया। एंबुलेंस के ड्राइवर ने घायल के परिजनों से शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए 1000 रुपए भाड़ा मांगा।

परिजनों ने शिवपुरी पहुंच कर पैसे देने की बात की और एंबुलेंस में घायल को लेकर शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। अचानक ही बीच रास्ते में ड्राइवर पहले पैसे देने की बात करने लगा। उसने परिजनों से कहा कि वह पहले पैसे दें तभी वह मरीज को अस्पताल पहुंचाएगा। मजबूरी में परिजन पहले गांव गए और ड्राइवर को पैसे दिए इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

घटना की जानकारी जब कुछ समाज सेवकों को लगी तो उन्होंने इसकी निंदा की है। सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की निंदा करते हुए यह कहा कि अगर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल तक मरीज को सरकारी एंबुलेंस के जरिए रेफर किया जाना था लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews