एसडीएम की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एसडीएम की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

शिवपुरी| जिले में करैरा के एसडीएम (SDM) की सरकारी कार में अमोला घाटी इलाके के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार दोपहर की है। हादसे में एसडीएम और कार चालक सहित गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से शिवपुरी लाया गया है। वहीं कार भी आगे से पूरी तरह से चकनाचूर हो गई|

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को जिले की अमोला घाटी के पास करैरा एसडीएम मनोज गरवाल (Karaira SDM Manoj Garwal) की सरकारी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे से पूरी तरह से चकनाचूर हो गई| वहीं इस दुर्घटना में एसडीएम मनोज गरवाल के अलावा वाहन चालक संजीव साहू और गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया।

बताया जा रहा है कि आज जिला कलेक्ट्रेट में एक टीएल मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होने करैरा एसडीएम मनोज गरवाल करेरा से शिवपुरी आ रहे थे। तभी उनकी कार सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews