राजस्थान से भेड़ चराने आये चरवाहे का बन्दूक की नोक पर अपहरण, मांगी 10 लाख की रकम

राजस्थान से भेड़ चराने आये चरवाहे का बन्दूक की नोक पर अपहरण, मांगी 10 लाख की रकम

शिवपुरी, मोनू प्रधान| कोलारस (Kolaras) थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा टीला के पास गौमुख-वीसभुजी माता क्षेत्र के जंगल में मुंशीराम रेवाड़ी उम्र 38 वर्ष अपने साथी गनपतराम पुत्र भामराराम रेवाड़ी उम्र 50 वर्ष निवासी किशनपुरा के साथ भैड़ चरा रहा था। तभी तीन डकैत बंदूक के साथ आ धमके, तीनों ने गनपत के सामने मुंशीराम से कहा की तुझसे सुभाषपुरा के पास 5 लाख मांगे थे। तुने व्यवस्था नहीं की और तू सुभाषपुरा से इधर आ गया। अब मुंशीराम को छुड़ाने के लिये 10 लाख की व्यवस्था होने पर उसे छोड़ेंगे।

हथियारों की नौक पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं के रवाना होते ही गनपत रेवाड़ी जंगल से पैदल कोलारस पहुंचा और घटना की सूचना कोलारस पुलिस को दी | तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलारस थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और जंगल मे सर्चिंग की|

घटना के बाद फरियादी मुंशीराम के साथी गनपत राम की सूचना पर कोलारस पुलिस थाने में तीन अपहरणकर्ताओं के विरूध अपहरण एवं फिरौती की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की खोज में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews