लोकायुक्त एक्शन : 01 लाख रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन : 01 लाख रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस (Gwalior Lokayukta Police) ने शिवपुरी में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए रोजगार सहायक नरेंद्र सिंह सोलंकी को 01 लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रोजगार सहायक ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों के बिल के भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस (Gwalior lokayukta action) से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के ग्राम सिरला निवासी असीम खान पिता हनीफ खान ने एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से शिकायत की थी कि रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिरला नरेंद्र सोलंकी ग्राम सिलरा में गौशाला एवं रपटा निर्माण के 30 लाख रुपये के भुगतान एवं मजदूरी के मस्टर अपलोड करने के एवज में 7 प्रतिशत कमीशन की राशि 2 लाख 17 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, 100 डायल पर भी किया हमला

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त एक्शन में आई और पहली किश्त 01 लाख रुपये देने के लिए रोजगार सहायक को शिकायकत कर्ता के माध्यम से राजी किया।  आज बुधवार को फरियादी असीम खान ने जनपद पंचायक करेरा के पास सड़क पर शिवहरे चाट भंडार पर रोजगार सहायक नरेंद्र सोलंकी को फरियादी ने 01 लाख रुपये देने के लिए बुलाया।

ये भी पढ़ें – कमल नाथ का ब्लॉक बस्टर: स्थानीय चुनाव में इतने फीसदी OBC को कांग्रेस देगी टिकट

जैसे ही असीम ने रोजगार सहायक नरेंद्र सोलंकी को 01 लाख रुपये दिए वहां आसपास पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।  जब उसके हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथों से नोटों पर लगा गुलाबी रंग सामने आ गया। लोकायुक्त पुलिस ने रोजगार सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”708596551″]

[dgv_vimeo_video id=”708596708″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews