Love Jihad के मामले में हिंदू संगठन ने निकाली रैली, गृह मंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

Love Jihad के मामले में हिंदू संगठन ने निकाली रैली, गृह मंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के पिछोर (Pichhore) में घटित हुई लव जिहाद (love jihad) की घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच द्वारा रैली निकाली गई। वहीं ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और लव जिहादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिछोर थाना पहुंचकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें…Dewas : घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा, Video वायरल

कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि पिछोर में कोचिंग संचालन के नाम पर हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने का उल्लेख किया गया है। कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि पिछोर नगर में शब्बर खान द्वारा कोचिंग संचालित की जाती है। और उसी कोचिंग में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि कोचिंग की कुछ छात्राओं ने नाम न लेने की शर्त पर बताया कि शब्बर खान कोचिंग की हिंदू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से बात कराता है और कोचिंग में ही उनसे मुलाकात कर आता है। वहीं जब इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को लगी तो रोहित पारासर, धुव्र तिवारी, आकाश यादव और शरद भदौरिया कनकने मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के पास से निकल रहे थे कि तभी आदिल काजी, इरफान काजी, छोटू काजी और सेफी पठान ने अपने-अपने साथियों को बुलाकर एक राय होकर इनकी पिटाई कर दी। साथ ही निकट भविष्य में देख लेने की बात कही। जिसके बाद फरियादी रोहित ने अपने साथियों के साथ जाकर इसकी रिपोर्ट कराई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि आरोपियों द्वारा लगातार राजीनामा करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। और इसी के इसके विरोध में आज हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले करीब दो सैकड़ा से अधिक युवाओं ने हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा और थाना इकाई अध्यक्ष रूपेश रहौरा के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराते हुए पैदल मार्च करके पिछोर थाना पहुंचकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपा। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष साकेत पुरोहित ने बताया कि हमने गृहमंत्री से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें…Neemuch : ब्लैक में बेचने के लिए केरोसिन ले जाते सोसायटी सेल्समैन पकड़ाया, गांव वालों ने बनाया वीडियो

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews