
शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (cm shivraj singh) ने गुडे बदमाशों और भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है आज खनियाधाना (Khaniyadhana) में अवैध अतिक्रमण (illegal construction) के खिलाफ फिर से एक जबरदस्त कार्रवाही हुई है लेकिन आमजन में चिंता का बिषय भी है कि कारसदेव मन्दिर के पास बड़ा नाला, बंसीवट मोहल्ले में बड़ा नाला, गुडर रोड का मुख्य नाला, सहित बसस्टेंड से मुख्य बाजार, पुराना किले के पास मुख्य बाजार में दोनों तरफ बनी नालियों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है अतिक्रमण के खिलाफ चलाई जा रही यह मुहिम भेदभाव पूर्ण की जा रही है कि कालोनियों ने बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण से पाट रखा है और नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें पूरी सुविधाएं भी मुहैया करा रखी है लेकिन उन्हें अभयदान देकर चंद जगह कार्रवाई कर वाहवाही लूटना कहां तक सत्य है समझ नही पा रही जनता।
[dgv_vimeo_video id=”707281354″]
पिछोर रोड पर स्थित शासकीय जमीन पर कब्जा किए हुए दो अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला सर्वप्रथम खनियाधाना कॉलेज की जमीन पर कब्जा किए हुए एक व्यापारी से जमीन को खाली करवाया गया उसके पश्चात खनियाधाना मंडी गेट के पास सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया था। प्रशासन की टीम ने अवैध मकान के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही में खनियाधाना तहसीलदार सुधाकर तिवारी खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी के साथ नगर परिषद सीएमओ हरिराम यादव अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे नगर परिषद सीएमओ हरिराम यादव ने बताया कि नगर में करीब 50 नोटिस जारी किए गए हैं जिनके अवैध अतिक्रमण हैं यदि यह अतिक्रमण अपने आप नहीं हटाए जाते तब हमारे द्वारा एक बार फिर इन अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाएगी नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”707281015″]
