रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस ने उसके सहयोगी चौकीदार और एक प्राइवेट व्यक्ति को भी बनाया आरोपी

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक जब आवेदक ने रिश्वत के लिए पटवारी से बात की तो उस समय चौकीदार और प्राइवेट व्यक्ति भी वहीं थे और वे भी रिश्वत मांगने में सहयोग कर रहे थे रिकॉर्डिंग में उनकी भी आवाज है इसलिए पटवारी के साथ इन दोनों को भी आरोपी बनाया है।
Patwari arrested red handed

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना में पदस्थ एक भ्रष्ट पटवारी को उसके ही कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, रिश्वत की राशि बरामद करने के बाद उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है, लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में उसकी मदद करने वाले तहसील में पदस्थ चौकीदार और एक प्राइवेट व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस एसपी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक  शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील के ग्राम बामौर कला, मजरा चौकाखेडा निवासी सुखदेव यादव ने उनके कार्यालय में एक शिकायती आवेदन देकर हल्का पटवारी पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।

जमीन का सीमांकन करने पटवारी ने मांगी रिश्वत 

सुखदेव यादव ने आवेदन में बताया कि उसकी चाची नंदकुअर की कृषि भूमि ग्राम बामौरकला, मजरा चौकाखेडा तहसील खनियाधाना में है। इस कृषि भूमि का सीमांकन करने के बदले में हल्का पटवारी रघुराम भगत
10,000/- रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

10 हजार रुपये की मांग की थी 

आवेदन मिलने के बाद ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने इसका सत्यापन कराया। सत्यापन के लिए टेप रिकॉर्डर दिया गया,  बातचीत के दौरान पटवारी ने सुखदेव के अनुरोध पर रिश्वत की राशि कम करके 8, 000/- रुपये रिश्वत की मांग की। सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी रघुराम भगत के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।

रिश्वत हाथ में आते ही धरा गया पटवारी 

अपराध पंजीबद्ध करने के बाद लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, ये टीम आज पटवारी रघुराम भगत के बताये उसके निजी कार्यालय पर आवेदक के साथ पहुंची आवेदक से जैसे ही  8,000/- रुपये रिश्वत की राशि पटवारी को दी लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया और रिश्वत राशि बरामद कर ली, लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में  उसका सहयोग करने वाले तहसील के चौकीदार नंदलाल और प्राइवेट व्यक्ति दिनेश कुमार लोधी को भिअरोपी बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews