पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 चोरी की बाइक के साथ गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 चोरी की बाइक के साथ गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले के बामौरकलाँ पुलिस को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है।

पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि 8 नवंबर को दोपहर के समय भरसूला तरफ से आती हुई एक बाइक दिखाई थी, जिस पर नंबर नहीं था। जब बाइक सवारों को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मौजूद फोर्स द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

बामोरकलां थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान ने पूछताछ के दौरान आरोपियों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा, जोकि वो नहीं दिखा पाए। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हो गया और दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर की पूछताछ में ही यह बात तय हो गई कि बरामद बाइक न सिर्फ चोरी की है बल्कि पकड़े गए दो लोग बाइक चोर गिरोह के हैं।

जब नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अजय लोधी पुत्र रामसिंह लोधी निवासी गरेंठा थाना पिछोर तथा दूसरे ने अपना नाम कल्ला उर्फ प्रेमकुमार पुत्र जमुनादास लोधी निवासी पतापपुरा थाना खनियांधाना का रहने वाला बताया। जब बाइक से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ , जिस पर दोनों को पकड़कर बाइक को जब्त किया गया।

आरोपितों ने पूछताछ के दौरान अपने साथी सुखराम पुत्र श्यामलाल रजक निवासी भरसूला थाना बामौरकला में भी चोरी गई बाइक को भी दिदावनी से चोरी करना बताया। इसके अलावा पिछोर, खनियांधाना, चंदेरी व ललितपुर से करीब 10 बाइक चोरी करना बताया। आरोपितों के पास से कुल 12 बाइक चोरी करना स्वीकार किया गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।  वहीं आरोपित कल्ला लोधी व अजय लोधी ने थाना भौंती क्षेत्र के ऊमरीखुद मोड़ पर करीब दो माह पूर्व एक सेकेट्री से शाम 6 बजे 60 हजार रुपए छीनना भी स्वीकार किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews