
Shivpuri News : शिवपुरी में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके तहत, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने अवैध फायर आर्मस, शराब, खनिज परिवहन व जुआ सट्टा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गरैठा पुलिया के पास अवैध रुप से शराब लिए बैठा है। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 पेटी अवैध देसी शराब जब्त किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
मामला दर्ज
दरअसल, उस व्यक्ति अपने पास सफेद प्लास्टिक की बड़ी बोरी दिखा। जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा एवं उसके प्लास्टिक की बोरी को खोलकर देखा तो उसमें 7 पेटी देसी प्लेन मदिरा की रखी मिली। जिसकी बाजार में कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 251/23, 252/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला किए गए।

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की खास रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

