Shivpuri News: पुलिस की डकैत गुर्जर गिरोह से मुठभेड़, एक डकैत पकड़ा, चरवाहे को छुड़ाया

Shivpuri News: पुलिस की डकैत गुर्जर गिरोह से मुठभेड़, एक डकैत पकड़ा, चरवाहे को छुड़ाया

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना इलाके के सुनाज टीला क्षेत्र से बीती शाम की गई चरवाहे की पकड़ को पुलिस ने एक शार्ट एनकाउंटर के बाद मुक्त कराने में सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस ने इस दौरान एक डकैत को भी हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान के कुख्यात डकैत बैजू गुर्जर ने बीती शाम मुंशी रेवाड़ी नामक चरवाहे का अपहरण कर लिया था और 10 लाख की फिरौती मांगी थी। यह सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश चंदेल के नेतृत्व में टीम जंगल में उतर गई थी और देर रात डकैतों के साथ हुई एक मुठभेड़ के बाद अपरहत् को मुक्त करा लिया गया। साथ ही एक डकैत को भी अपनी गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभी भी पुलिस टीमें जंगल में सर्चिंग कर रही हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह गिरोह राजस्थान के साथ-साथ हमारे क्षेत्र में कुछ बढ़ जाते हैं करने के चलते मुसीबत बना हुआ था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews