रिकॉर्ड रूम में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

रिकॉर्ड रूम में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी तहसील के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने से हड़कंम मच गया। आनन फानन में दो फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया।रिकॉर्ड रूम में आगजनी अब इस तरह आम बात हो गई है कि लोग भी कहने लगे हैं कि सब सुनियोजित होता है। वहीं प्रशासन जांच की रटी रटायी बात कर रहा है।

राज्य के इस जिले में हाट बाजारों पर लगाया गया प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जानकारी के अनुसार उस रिकार्ड रूम में आग लगी है जिसमें जिलें भर के खसरा-खतौनी से लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे, जिनमें से अधिकांश दस्तावेज जलकर खाक हो गए।बता दें कि शनिवार अवकाश होने के बजह से कार्यालय में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था। अवकाश होने कब कारण कार्यालय में ताला भी लगा हुआ था। राहगीरों ने रिकॉर्ड रूम के पीछे बने रोशनदान से जब धुंआ निकलता देखा तो तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुँची दो फायरब्रिगेड ने आग को काबू में पाया। वहीं मौके पर पहुँचे शिवपुरी एसडीएम ने बताया कि आग सर्किट होने से लगी है अभी कितना नुकसान हुआ है ये कहा नहीं जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews