जान जोखिम में डाल पार कर रहे हैं नदी का रपटा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जान जोखिम में डाल पार कर रहे हैं नदी का रपटा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

शिवपुरी, मोनू प्रधान

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के ग्राम भडोता में सिंध नदी पर बने रपटे पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। यहां बीती रात हुई झमाझम बारिश के बाद रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी बीच लोग यहां पर अपनी जान जोखिम में डालकर इस रपटे को पार कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण ऐसे भी हैं जो दूसरे लोगों की बाइक को कंधे पर रखकर इस रास्ते से पार करा देते हैं और इसकी एवज में वह 200 से 300 रुपए लेते हैं। सिंध नदी पर बने इस रपटे पर नदी में पानी बढ़ने के बाद पानी ऊपर से बहने लगता है जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण कई बार इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. इसके बाद भी पुल को ऊंचा नहीं किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews