शिवपुरी में तेज बारिश के बाद रहवासी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर झील में छोड़ा

शिवपुरी के फतेहपुर इलाके में तह बारिश के बाद मगरमच्छ रहवासी इलाके में एक घर के सामने जाकर बैठ गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग द्वारा इसका रेस्क्यू किया गया।
Shivpuri

शिवपुरी में तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी यहां बादल जमकर बरसे। इस दौरान शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। इस अफरा तफरी का कारण एक 6 फीट लंबा मगरमच्छ था, जो बारिश के बाद आबादी वाले इलाके में पहुंच गया।

दरअसल तेज बारिश होने की वजह से नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे ही किसी नदी या नाले से बहता हुआ यह मगरमच्छ रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया। जैसे ही लोगों ने मगरमच्छ को एक घर के सामने बैठे हुए देखा इलाके में दहशत मच गई।

घर के सामने दिखा मगरमच्छ

रात के समय यह मगरमच्छ घर के बाहर बैठा हुआ था। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इसे देखा तुरंत ही वन विभाग को सूचना दी। जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद इसे माधव टाइगर रिजर्व ले जाया गया, जहां उसे चांदपाठा झील में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को भी बारिश का अलर्ट

बता दें कि शिवपुरी में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते नदी, नालों और झरनों में पानी का बहाव बढ़ने के आशंका जताई गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से तेज बहाव वाले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अब तक हुई कितनी बारिश

बता दें कि शिवपुरी में अब तक 445.49 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इस अवधि तक ये आंकड़ा 1050.76 मिमी था। ऐसे में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भदैया कुंड भी तरबतर हो गया। यहां सीजन में पहली बात कुंड का प्राकृतिक झरना बहता हुआ दिखाई दिया। लंबे समय से शांत पड़े हुए इस झरने में पानी आने के बाद प्राकृतिक नजारा काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। बारिश जारी रहने पर इसका बहाव और भी बढ़ सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews