बिस्तर में छिपे कोबरा ने बच्चे को दो बार डसा, इलाज के दौरान 8 साल के मासूम की हुई मौत

शिवपुरी के बिजरौनी गांव में रहने वाले एक 8 साल के बच्चों को सांप ने डस लिया। इस हादसे में बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के मुताबिक सांप ने उसे दो बार काटा था। ऐसे में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी।
Shivpuri

शिवपुरी जिले में सर्पदंश की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के इंदार थाना इलाके में रहने वाले एक 8 साल के मासूम बच्चे को सांप ने दो बार डस लिया। बच्चे को एक बार डसने के बाद वह बिस्तर में ही छुप गया और कुछ देर बाद दूसरी बार डस लिया। इस हादसे में बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रात के समय हुई। जब दोबारा सांप ने बच्चों को डसा। उसके बाद परिजन उसे लेकर गुना पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सर्पदंश की इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को छीन लिया।

सांप ने दो बार डसा

इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में बीती रात यह दर्दनाक हादसा हुआ। शिवपुरी जिले के धपोरा गांव के अशोक आदिवासी पिछले 3 साल से इस गांव में रहकर हलवाई का काम करते हैं। रोजाना की तरह उनका 8 वर्ष का मासूम बच्चा पुरुषोत्तम तखत पर सो रहा था। तभी एक जहरीला कोबरा उसके बिस्तर में घुस गया और उसे डस लिया।

Shivpuri

परिजनों ने यह बताया है की पहली बार बच्चों को डसने के बाद सांप कंबल में ही छिपा रहा। कुछ समय के बाद उसने बच्चे को दोबारा डस लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टर ने उसे गुना जिला अस्पताल रेफर किया।

नहीं बच सकी जान

परिजन बच्चों को लेकर गुना जिला अस्पताल पहुंचे। यहां रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
बिस्तर में छिपे कोबरा ने बच्चे को दो बार डसा, इलाज के दौरान 8 साल के मासूम की हुई मौत