Shivpuri : सिद्धि विनायक अस्पताल के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस में मामला दर्ज

Shivpuri : सिद्धि विनायक अस्पताल के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस में मामला दर्ज

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी के सिद्धि विनायक अस्पताल की स्टाफ नर्स पूनम खान द्वारा एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे कन्या भ्रूण को मारने की डीलिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप की स्थिति है। इसे लेकर मंगलवार को सहरिया क्रांति की सैंकड़ों आदिवासी महिलाओं ने शहर भर में रैली निकाली और सिद्धि विनायक अस्पताल पर प्रदर्शन किया। इन्होने अस्पताल पर ताले लगाने की मांग की रखी। इधर कोतवाली थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ की रिपोर्ट पर सिद्धिविनायक अस्पताल के आरएमओ रहीस खान और नर्स पूनम खान पर पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बेटे-बहू ने किया बेघर तो भगवान गणेश ने दिया सहारा, अब SP भी कर रहे तारीफ

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन की टीम को जांच के दौरान अस्पताल के दस्तावेजों में कई कमियां मिली है। इसके चलते अस्पताल में कई गतिविधियों पर रोक लगाकर अघोषित रूप से अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने इस मामले में भ्रूण हत्या की डीलिंग संबंधी वीडियो को वायरल करने वाले युवक सहित मामले के फरियादी जयपाल जाट से पूछताछ के लिए पत्र जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

https://vimeo.com/599705832

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews