शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश के बाद खोले गए मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट, छोड़ा जा रहा 654 क्यूमेक पानी,

शिवपुरी में इस बार सामान्य से 30.23 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते 4 गेट खोल दिए गए।
Shivpuri

शिवपुरी में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली है। यहां सीजन की औसत वर्षा का आंकड़ा 846.53 मिमी पहुंच गया है। यह जिले में होने वाली सामान्य औसत वर्षा से 30.23 मिमी ज्यादा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर बढ़ गया है।

अटल सागर डैम का जलस्तर बढ़ने से चार गेट खोल दिए गए हैं। जिनसे लगातार 654.49 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

खोले गए डैम के 4 गेट

अटल सागर डैम में 755.40 मिलियन घन मीटर लाइव स्टोरेज है। ये 834.83 मिलियन घन मीटर का 90.49 प्रतिशत है। 4 सितंबर को शाम 3:30 पर डैम के गेट खोले गए। इनमें से गेट नंबर 4 और 7, 0.75 मीटर, गेट नंबर 5 और 6, 1.25 मीटर खोला गया है। जबकि गेट नंबर 3 और 8 को बंद रखा गया है।

इन सभी गेटों से 519.074 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर हाउस मशीनों से 135.42 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह से डैम से 654.494 क्यूमेक पानी हर सेकंड छोड़ा जा रहा है।

कितना है डैम का जलस्तर

डैम के जलस्तर की बात करें तो आज सुबह इसका जलस्तर 345.10 मीटर दर्ज हुआ है। इसका फुल रिजर्व लेवल 346.25 मीटर है। इस हिसाब से डैम का पानी इसके फुल होने से 1.15 मीटर नीचे है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews