सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें एएसआई, एक आरक्षक सहित पुलिस वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पुलिस वाहन को भी नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में आने वाले बनियानी गांव से सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत के निराकरण के लिए पहुंची पुलिस पर हमले करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपियों में से दो आरोपी सत्येंद्र लोधी पुत्र हरभान लोधी और आनंद लोधी पुत्र हरभान लोधी अपने सागौन वाले खेत घेराबंदी कर के पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लाठी भी जब्त की है, गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बाकी बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि पुलिस पर प्राण घातक बोल हमलावर घरों में ताला डाल कर फरार हो गए थे। मायापुर थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित 3 नामजद व 3 से 4 अज्ञात के खिलाफ बलवा, शासकीय काम में बाधा व हत्या के प्रयास सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”916025816″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews