Shivpuri News : नशा तस्कर गिरफ्तार, 22 ग्राम स्मैक जब्त

shahdol news

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है, पुलिस ने तस्कर के कब्जे से लगभग 3 लाख अस्सी हजार रुपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक की जब्त की है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरी कार्रवाई

थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि भितरवार तरफ से बीरेन्द्र रावत बाइक से स्मैक खरीदकर करही तरफ बिक्री करने हेतु ला रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर करही बस स्टेन्ड पर चैकिंग लगाई तो एक व्यक्ति लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए मोटरसाइकिल से आया जो पुलिस को देखा भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से रोका पुलिस द्वारा उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम बीरेन्द्र रावत पुत्र गुलाबसिंह रावत उम्र 44 बर्ष नि. करही का होना बताया जिसके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक जब्त की है जिसकी बाजार की कुल कीमती 3,80,000 रूपये, व एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा तथा 500 रूपये नगद एवं एक हीरो स्पेलेन्डर बाइक बरामद की गई सभी की कुल कीमती 4.5 लाख रूपये का माल मशरूका बरामद किया गया।

बता दें कि आरोपी के विरूध्द धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध क्रं. 297/23 पंजीबध्द किया गया आरोपी से बरामद शुदा मादक पदार्थ स्मैक के सप्लायरों संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी बीरेन्द्र रावत का निम्न अपराधिक रिकार्ड है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा, निरी. सुरेश शर्मा, उनि जूली तोमर, उनि कुलदीपसिंह, उनि बीआर पुरोहित, सुनि सुवोध कुमार टोप्पो, प्र. आर अभयराज सिंह, प्र. आर सोनू यादव, आर सोनू पांडेय, आर अनूप द्विवेदी, आर. दीपेंद्र गुर्जर, आर चंद्रशेखर मीना, आर ओमप्रकाश रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828749914″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews