Shivpuri News : नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख पांच हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

karera

Shivpuri News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ करैरा पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्रेश पुत्र रामचरण धाकड़ गुना ट्रक में बैठकर शिवपुरी तरफ से स्मैक लेकर करैरा तरफ आ रहा है। वह पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना करैरा फोर्स द्वारा सिल्लारपुर तिराहा हाईवे रोड पहुंचकर चैकिंग लगाई तो मुखबिर के बताए हुलिये का पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति शिवपुरी तरफ से आ रहे ट्रक से तिराहे से थोडे पहले उतरा और ट्रक झांसी तरफ को चला गया जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम क्रेश धाकड़ निवासी ग्राम कलोरा थाना फतेहगढ जिला गुना बताया गया है।

आरोपी एक पारदर्शी पॉलीथिन की थैली जिसमें 20 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपये, एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से स्मैक सप्लायरो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews