Shivpuri News : कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाली महिला के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार, कहा ‘सीसीटीवी चेक कर लीजिए’

Shivpuri News : कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाली महिला के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार, कहा ‘सीसीटीवी चेक कर लीजिए’

Shivpuri News : शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। जिसमें वह फिजिकल थाना पुलिस पर अनर्गल आरोप लगा रही थी। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डाले जाने का नाटक किया और साथ ही पुलिस पर अनर्गल आरोप भी लगाए। लेकिन इस मामले पर पुलिस का कुछ और ही कहना है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी को फिजिकल थाना क्षेत्र में रहने वाले आकाश माहौर नामक युवक ने पूजा माहौर के पति नारायण माहौर पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले को लेकर फरियादी की शिकायत पर नारायण पर मारपीट का केस दर्ज किया था। उनके मुताबिक इसी मामले को लेकर महिला जनसुनवाई में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है। फिजिकल थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि महिला द्वारा पुलिस पर जबरन दबाव बनाने के लिए इस प्रकार का कृत्य करने की कोशिश की जा रही है और पुलिस पर लगाए आरोप पूर्णत: निराधार है। इनका कहना है कि महिला थाने पर ही नहीं आई, कोई भी चाहे तो CCTV कैमरे चेक कर सकता हैं।

[dgv_vimeo_video id=”814951826″]

[dgv_vimeo_video id=”814951993″]शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। जिसमें वह फिजिकल थाना पुलिस पर अनर्गल आरोप लगा रही थी।

बता दें कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। पड़ोसी घर पर आकर अश्लील गालियां देते हैं। जब महिला फिजिकल थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने उसके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया और शिकायत दर्ज नहीं की। इसी बात से नाराज महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची हुई थी। परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी ने महिला के हाथ से बोतल छीनी थी। इस मामले में पुलिस अब अपना पक्ष रखते हुए इन आरोपों को निराधार बता रही है।

शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814951611″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews