Shivpuri News : एसपी रघुवंश कुमार ने संभाली पुलिस की कमान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मनाया गया विदाई समारोह

Shivpuri News : एसपी रघुवंश कुमार ने संभाली पुलिस की कमान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मनाया गया विदाई समारोह

Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज नए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने पदभार संभाल लिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का विदाई समारोह मनाया गया। इस दौरान समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। और उन्होंने नए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया एवं एसएसपी राजेश सिंह चंदेल को गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी 75 आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया है। इस फेरबदल में अशोकनगर के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को शिवपुरी की कमान दी गई है वहीं शिवपुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को ग्वालियर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

दूसरी बार मिली जिले की कमान

बता दें कि दूसरी बार उन्हें एसपी पद की कमान शिवपुरी जिले के रूप में शासन ने प्रदान की है। वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्ष 2011 में उन्हें आईपीएस अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधों की स्थिति क्या है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी होगी और कमजोर वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews