Shivpuri News : जिला अस्पताल में ड्रेसिंग के नाम पर वार्ड बॉय वसूल रहा था रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाया

Shivpuri News : जिला अस्पताल में ड्रेसिंग के नाम पर वार्ड बॉय वसूल रहा था रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाया

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी (Shivpuri) में जिला अस्पताल (district hospital) में अवस्थाओं की पोल उस वक्त खुली जब एक वार्ड बॉय (ward boy) को रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दरअसल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर (trauma center) में पैर फैक्चर के भर्ती मरीज से ड्रेसिंग करने के नाम पर वार्ड बॉय 500 रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा या। जिसके बाद मरीज की शिकायत पर संयोजक संजय बेचैन के द्वारा पैसे वापस कराए गए और वार्ड बॉय के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का तत्काल प्रस्ताव तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें…Morena: बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही सहायता राशि, आक्रोशित किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मनियर निवासी आदिवासी राजकुमार का पैर फैक्चर हो गया था। जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहीं भोले-भाले आदिवासियों को देखकर वार्ड बॉय सुनील ने उनसे अवैध वसूली करने की सोची। और ड्रेसिंग के नाम पर सुनील योगी ने मरीज के परिजनों से 500 रुपए लिए। बाद में जब आदिवासी के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन से की। जिसके बाद संजय बेचैन ट्रामा सेंटर पहुंचे और वार्ड वाइज से ना केवल पैसे वापस करवाए बल्कि उसकी शिकायत सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार ऋषिश्वर से भी की।

शिकायत मिलने के बाद सिविल सर्जन द्वारा वार्ड बॉय के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का प्रस्ताव तैयार कर सीएमएचओ कार्यालय भेज दिया गया है। इस पूरी घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने उपस्थित अन्य स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की घटना की पुर्नवृत्ति न हो। यदि इस तरह की घटना सामने आती हैं तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें…MP : परिवहन विभाग में तबादले, देखिये लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews