शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैत गुर्जर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैत गुर्जर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है| जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनाया के जंगल में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान क्षेत्र के कुख्यात डकैत प्रहलाद गुर्जर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और आठ कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार डकैत का नाम सागर गुर्जर निवासी पोसवाल का पुरा बताया गया है।

शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुभाषपुरा पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव को मुखिबर से सूचना मिली थी कि गुनाया के जंगल में डकैत प्रहलाद गुर्जर और उसके गिरोह के सदस्य छुपे हुए हैं। डकैत अपनी गैंग के साथ अपहरण करने की फ़िराक में था| सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचे और जगह-जगह दबिश देकर उनकी तलाश की गई। इस दौरान पुलिस को देख एक डकैत ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसका पीछा कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सागर गुर्जर निवासी पोसवाल का पुरा बताया। सागर गुर्जर डकैत प्रहलाद गुर्जर का भतीजा है| आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बंदूक और आठ जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews