मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Shivpuri rape accused’s house demolished with bulldozer : शिवपुरी जिले के करेरा थाना अंतर्गत बड़ोरा गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को सोमवार को शिवपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, मंगलवार को जिला प्रशासन ने आरोपी ग्राम पंचायत रेहरगवां के गांव अलीगढ में मकान पर बुल्डोजर चलाकर मकान को जमींदोज किया है, इस मौके पर करैरा एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार अजय कुमार परसाडिया मय दल बल के साथ ग्राम हाथरस में मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की कार्रवाई 

एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी के मकान को तोड़ने से पहले रेहरगवा पंचायत के द्वारा नोटिस दिया गया था साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा इसके बाद आज नाबालिग आरोपी के मकान को जमीदोंज कर दिया गया। आरोपी ने कथा सुनने अपनी माँ के साथ गई 6 साल की मासूम को बिस्किट खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मासूम ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”798674198″]

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews