MP Breaking News

शिवपुरी में शातिर चोर का कारनामा, दुकानदार को बातों में उलझाकर पार किए हजारों के मोबाइल

शिवपुरी में एक मोबाइल की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने दो आईफोन पार कर दिए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Shivpuri

शिवपुरी में चोरी के दो मामले देखने को मिले। एक जगह युवक को होम थिएटर चोरी करने के शक में पकड़ा गया। वहीं दूसरी जगह  एक शातिर चोर ने मोबाइल दुकान से 90 हजार के दो आईफोन पर हाथ साफ कर दिया। चोर की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। ये युवक यहां पर ग्राहक बनकर पहुंचा था और दुकानदार को बातों में उलझाकर इसने आईफोन 14 प्रो आईफोन 13 गायब कर दिया।

यह पूरा मामला शिवपुरी के कमलागंज स्थित एक मोबाइल दुकान का है। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस में करते हुए फोन के IMEI नंबर उपलब्ध करवाए हैं ताकि पुलिस इन्हें ट्रेस कर बरामद कर सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

होम थिएटर चोरी कर रहा था

पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड की एक दुकान का है। यहां पर एक युवक को होम थिएटर चोरी करने के शक में पकड़ा गया। इस दौरान युवक की पिटाई भी कर दी गई। दुकानदार ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

Shivpuri

ग्राहक बनकर आया था युवक

दूसरी चोरी से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक  पुलिस को शिकायत करते हुए दुकान संचालक अरशद खान ने बताया है कि मेरी मोबाइल दुकान पर शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति मोबाइल खरीदने के बहाने से आया था। उसने मुझे बातचीत में उलझाने के बाद मौका देखकर दो आईफोन उठाए और दुकान से गायब हो गया। इनमें से आईफोन 14 प्रो 55000 का और आईफोन 35000 का था। इस तरह से युवक ने 90 हजार के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।

अकेला नहीं था युवक

यह भी सामने आया है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए युवक अकेला नहीं पहुंचा था। दुकान से मोबाइल गायब करने के बाद वो कुछ दूरी पर मौजूद जनता मेडिकल पर खड़े दो युवकों के पास गया। यहां से यह तीनों बाइक पर बैठकर ग्वालियर बायपास की ओर चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढा जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
शिवपुरी में शातिर चोर का कारनामा, दुकानदार को बातों में उलझाकर पार किए हजारों के मोबाइल