शिवपुरी में 2 बाइक की जोरदार टक्कर, 6 साल की बच्ची सहित 4 घायल, इलाज जारी

शिवपुरी में दो बाईकों की जोरदार टक्कर देखने को मिली। इसमें 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक 6 साल की बच्ची है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Shivpuri

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए हैं। यहां हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद घायल और उनके परिजनों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस से मदद मांगी लेकिन उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी।

घटना के संबंध में जानकारी आ रही है उसके मुताबिक घायल 3 घंटे तक सड़क पर मदद का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। शाम लगभग 6.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

आपस में भिड़ी बाइक

यह हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे गोरा टीला रोड पर रामपुरा मजरा के पास हुआ। जब टकनेरा निवासी राधा अपने 6 साल की बेटी खुशबू, प्रभुलाल सिंह और राम सिंह के साथ बाइक से रामपुरा से पड़ोरा जा रही थी। उस समय उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हाथ से चार लोग घायल हो गए हैं।

निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली और शाम 6:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो लोग घायल हुए थे उन्हें निजी वाहनों से कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। कोलारस स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल तक भी निजी वाहनों से ही घायलों को पहुंचाया गया। यहां भर्ती करने के बाद उनका इलाज चल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews