
शिवपुरी, मोनू प्रधान। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम भड़ोता में एक 10 फ़ीट लंबा मगरमच्छ (crocodile) सैरसपाटे के लिए खेत में निकल पड़ा, जिसे देख किसान घबरा गए। किसानों ने आनन-फानन में इसकी सूचना शिवपुरी पुलिस (Shivpuri Police) सहित नेशनल पार्क (national park) की रेस्क्यू टीम को दी ।
यह भी पढ़े.. उपचुनाव से पहले बुरहानपुर को करोड़ों की सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किए कई बड़े ऐलान
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर पकड़ा और उसे रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में स्थित चांद पाठा झील में छोड़ा गया।इसके बाद किसानों (Farmers) ने राहत की सांस ली। आपको बता दे कि किसान के खेत पास सिंध नदी (Sindh River) बहती है, संभवत: मगरमच्छ उसी नदी में से निकलकर किसान के खेत मे पहुँचा होगा।
https://vimeo.com/576175217
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

