बीजेपी प्रत्याशी और सिंधिया समर्थक मंत्री का वीडियो वायरल, ग्रामीण ने सुनाई खरी-खोटी

suresh-rathakheda

शिवपुरी, मोनू प्रधान| पोहरी विधानसभा (Pohri Assembly) से बीजेपी उम्मीदवार (BJP Candidate) और सिंधिया समर्थक मंत्री सुरेश राठखेड़ा (Suresh Rathkheda) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में ग्रामीण उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाते नजर आ रहे हैं| ये वीडियो बुधवार शाम का बताया जा रहा है, जो पोहरी क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे भौराना गांव का है|

बीजेपी प्रत्याशी और सिंधिया समर्थक मंत्री उपचुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क करने पहुंचे थे| इसी दौरान एक ग्रामीण ने उनसे ये पूछ लिया कि चुनाव जीतने के बाद आज तक गांव की तरफ नहीं देखा, अब उपचुनाव आ गए हैं तो फिर आ गए, आज पता चला कि, आप हमारे विधायक हैं|

ग्रामीण के सवाल पर मंत्री महोदय इधर-उधर झांकते नजर आए| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है| वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण फूलों की माला पहने बैठा हुआ है और सुरेश राठखेड़ा खड़े हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews