Sidhi News: सीधी में दो बदमाशों ने चुराए लाखों रुपए के आभूषण, घटना CCTV में कैद, तलाश जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है। साथ ही, दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
loot

Sidhi News : सीधी में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा, जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। जब एक ज्वेलरी शॉप पर नकाबपोश दो बदमाश दिनदहाड़े लाखों रुपए के आभूषण चुरा कर ले गए। इस घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में दुकान के मलिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है। साथ ही, दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

कमर्जी थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला कमर्जी थाना क्षेत्र के हवा बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप का है, जब आज दोपहर 1 बजे यानी 28 अप्रैल को चोरी की गई। घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार सुरेश सोनी ने बताया कि जिस वक्त यह वारदात हुई उस समय उनका बेटा शॉप पर बैठा हुआ था। तभी दो नकाबपोश लोग वहां पहुंचे और ज्वेलरी देखने लगे। केवल इतना ही नहीं, वह ज्वेलरी पसंद कर उसका मोलभाव भी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने और भी सोने की चेन मंगवाने के लिए बेटे को अंदर भेजा।

तलाश जारी

जिसके बाद जैसे ही बेटा चेन लाने के लिए अंदर गया, इधर मौका पाते ही बदमाशों ने जेवरात पर कर दिए। फरियादी द्वारा जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह जल्द ही दोनों लुटेरों को ढूंढ लेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews