Sidhi News: सीधी जिले के गिजोहर में आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने की जंगल में छोड़ने की तैयारी

Sidhi News: सीधी जिले के गिजोहर में आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने की जंगल में छोड़ने की तैयारी

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें गिजोहर में करीब 15 दिन पहले आदमखोर तेंदुए ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद से वन विभाग की लगातार कड़ी मशक्कत कर रही थी और आज आखिरकार तेंदुए को पकड़ ही लिया गया।

तेंदुए का रेस्क्यू

मामले को लेकर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सहित अन्य नेताओं ने तेदुए को रेस्क्यू करने की बात कही थी। बता दें सभी गांव के लोगों ने तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेदुए को आज रविवार को गिजोहर गांव के वन सीमा और राजस्व सीमा पर पिजड़ा लगाकर रेस्क्यू कर लिया है।

भय का माहौल

वहीं, एसडीएम कुसमी आर.के सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर ली है। दरअसल, इन दिनों इलाके में तेंदुए का कहर है। आए दिन सुनने को मिलता है कि इस इलाके में तेंदुए को घुमते हुए देखा गया है। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews