
Sidhi Accident News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें दो बच्चे समेत 7 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मार्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बरम बाबा डोल का मामला
दरअसल, हादसा बरम बाबा डोल के पास हुआ था। जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो पर गिर गया। जिसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। वापस लौटने के क्रम में वो रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे। तभी यह घटना हो गई। इधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

