डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

सीधी| पंकज सिंह| यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंह (दादू) एवं प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू के प्रयास एवं यूथ जिला अध्यक्ष रंजना मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया| लालता चौराहे से कलेक्ट्रेट तक गाड़ी को धक्का लगा कर विरोध प्रदर्शन किया एवं घोड़ा गाड़ी से भी प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सीधी कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया|

ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने तीन माह से खड़ी बस के मालिकों को रियायत देने का जिक्र किया इनकी मांग है तीन माह से खड़ी बस का परमिट टैक्स माफ हो | यूथ कांग्रेस ने बिजली के बढ़ते बिल का विरोध करते हुए कहा की जिनका बिल बड़ कर आया है वो तुरंत माफ हो और पिछली कांग्रेस सरकार की तर्ज पर बिल आए जिससे इस कोरोंना महामारी से जूझ रही आम जनता को कुछ रियायत मिले
इस अवसर पर मिडिया से रूबरू होते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी विनय सिंह परिहार ने कहा की यूपीए सरकार 2014 के समय 107 रू. डालर प्रति बैरल था डीजल 55 रू. एवं पेट्रोल 71 रू. था इस समय 42 रू. डालर प्रति बैरल है और डीजल 81रू.एवं पेट्रोल 89 रू. है इतनी बुरी देश एवं प्रदेश की जनता की जेब में डाका डाला जा रहा है |

इसी कड़ी में प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंह दादू ने कहा की जिस प्रकार अग्रेजों ने किसानों को कोड़े मारकर कर वसूलते थे उसी प्रकार ये सरकार आम जनता को महागाई के कोड़े मारकर कर वसूल रही है| कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कोरोना महामारी से तीन माह से खड़ी बस का परमिट टैक्स माफ हो| यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज करा कर देवेश पूर्ण भावना से काम कर रही है। कार्यक्रम में विशेष उपस्थित आई टी सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, कार्यकारी चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह , कार्यकारी सीधी विधानसभा अधयक्ष नारायण सिंह, नागेश सिंह, विकास साहू,अर्पित द्विवेदी,अमन चौहान, सोनू सिंह, राजबहादुर विश्वकर्मा शामिल रहे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews