सीधी में अंडा नहीं बनाने को लेकर दंपति में हुआ विवाद, गुस्साए पति ने महिला को किया आग के हवाले

भोपाल में DJ के तेज शोर ने ली मासूम की जान, आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

सीधी, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सीधी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 दिन उसका इलाज चला लेकिन आखिरकार आज महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है और आरोपी पति से पुछताछ की जा रही है। इधर, महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें – Transfer 2022: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट 

दरअसल, यह मामला सीधी जिले के मड़वास थाना इलाके के दरीमान डोल गांव की है। जब एक पति और पत्नी के बीच अंडा बनाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को केरोसिन डालकर उसे जला दिया। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई, जिसे फिर 6 नवंबर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – OPS Update : पुरानी पेंशन योजना पर आई बड़ी अपडेट, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, जानें कैसे मिलेगा लाभ

मृतका ने गंभीर अवस्था में रीवा अस्पताल चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति बुद्धसेन कोल से अंडा बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसमें वो बुरी तरह से जल गई और चीख सुनने के बाद पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें – Bhopal : 16 साल की बालिका के साथ सुपरवाइजर ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन उसके पास पहुंच गए लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मड़वास पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, बुद्धसेन की पत्नी ने खुद आग लगाई है। ये बयान उसके पति ने पुछताछ के दौरान बताया है। पति ने बताया कि उसने अधिक शराब पी रखी थी और पत्नी से 100 रुपए लेकर वह अंडा खरीदकर लाया था। उसके बाद अंडा बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने खुद इस घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें – हजारों पेंशनरों के लिए जरूरी खबर, जल्द पूरा करें लें ये काम, खाते में आएगी 6000 तक पेंशन

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews