
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी में करंट लगने से 18 साल के एक नवयुवक की मौत हो गई। जिससे गांव में मातम का माहौल बन गया है। बता दें युवक अपने घर की खराब लाइट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आनन- फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनवर्षा का मामला
घटना के बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामला सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा का है। इधर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, पुलसि द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
घर में था छोटा सा समारोह
वहीं, देव शरण कोल ने बताया कि घर में एक छोटा सा प्रोग्राम था। कुछ रिश्तेदार व परिवार के लोग शामिल हुए थे। उसी समय घर के अंदर लगे बोर्ड में कुछ खराबी आ गई। पवन उसको ठीक करने के लिए चला गया। जब तक यह हादसा हो गया और पूरी खुशी मातम में बदल गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

