
Sidhi Accident News : मध्यप्रदेश के सीधी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक बल्कर ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए जानते हैं…
गोरियरा घाटी का मामला
दरअसल, मामला गोरियरा घाटी में ऑटो को बचाने के चक्कर में बल्कर पलट गया। जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। बता दें बल्कर टिकरी से सीधी की तरफ आ रहा था तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीधी जिला चिकित्सालय ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आगे की कार्रवाई जारी
वहीं, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चालक 35 सालों से बल्कर चला रहा था। इसी से वो अपने परिवार का गुजर- बसर करता था। इस घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

