
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब प्रशासन द्वारा शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। वहीं, लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, मामला कोतर खुर्द का है। जब 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। जिसके खिलाफ जिला कलेक्टर द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस विभाग और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
बुलडोजर कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर लगभग 200 से अधिक लोगों ने कब्जा किया हुआ था। 40 साल से 2.7 हेक्टेयर की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों ने इसका जमकर विरोध किया मामले की गंभीरता को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। वहीं, महिलाओं को रोकने के लिए तहसीलदार जानवी शुक्ला ने महिला पटवारी को भी तैनात कर दिया था।
कलेक्टर ने दिया आदेश
दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा लगातार बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है। इस मामले को लेकर तहसीलदार जानवी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जल निगम की इस भूमि पर पिछले 40 सालों से लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। पहले इसका सीमांकन किया गया फिर रिपोर्ट कलेक्टर को तलब किया गया। जिस पर जिला कलेक्टर के आदेश के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

